national
LPG संकट का असर: KGMU में मरीजों की थाली से गायब हुई 2 रोटियांLPG संकट का असर: KGMU में मरीजों की थाली से गायब हुई 2 रोटियां
King George's Medical University (KGMU) में एलपीजी गैस संकट का असर अब मरीजों के भोजन पर भी पड़ने लगा है। हालात ऐसे हो गए हैं कि जहां सामान्य दिनों में मरीजों को खाने में चार रोटियां दी जाती थीं, वहीं अब गैस की कमी के कारण सिर्फ दो रोटियां ही दी जा रही हैं।अस्पताल प्रशासन के अनुसार रसोई में एलपीजी की कमी के चलते खाना बनाने में दिक्कतें आ रही हैं, जिससे भोजन की मात्रा में अस्थायी कटौती करनी पड़ी है। इस बदलाव से कई मरीजों और उनके परिजनों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है।बताया जा रहा है कि स्थिति सामान्य होते ही मरीजों को पहले की तरह पूरा भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। फिलहाल अस्पताल प्रशासन गैस आपूर्ति को सुचारु करने के प्रयास में जुटा हुआ है।
हमसे जुड़ें
सोशल मीडिया पर फॉलो करें और हर अपडेट सबसे पहले पाएं
← होम पेज पर वापस जाएं