2 June 2026
🔥 TRENDING NOW
business

गोल्ड-सिल्वर में बड़ी गिरावट, हाई से हजारों रुपये सस्ता हुआ सोनागोल्ड-सिल्वर में बड़ी गिरावट, हाई से हजारों रुपये सस्ता हुआ सोना

गोल्ड-सिल्वर में बड़ी गिरावट, हाई से हजारों रुपये सस्ता हुआ सोनागोल्ड-सिल्वर में बड़ी गिरावट, हाई से हजारों रुपये सस्ता हुआ सोना
Iran, Israel और United States के बीच बढ़ते युद्ध तनाव के बावजूद सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। आमतौर पर वैश्विक तनाव के समय सुरक्षित निवेश माने जाने वाले गोल्ड और सिल्वर की कीमतें बढ़ती हैं, लेकिन इस बार बाजार में उलट ट्रेंड दिखाई दिया है।Multi Commodity Exchange (MCX) के आंकड़ों के मुताबिक पिछले एक हफ्ते में चांदी के दाम में करीब 14,000 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई है। 27 फरवरी को चांदी का भाव 2,82,644 रुपये प्रति किलो था, जो घटकर लगभग 2,68,569 रुपये प्रति किलो रह गया।अगर इसके ऑल टाइम हाई से तुलना करें, तो चांदी अभी भी करीब 1.5 लाख रुपये प्रति किलो सस्ती मिल रही है। चांदी ने 29 जनवरी को 4,20,048 रुपये प्रति किलो का रिकॉर्ड स्तर छुआ था। वहीं सोने की कीमत में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई है। MCX पर 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1,61,675 रुपये पर बंद हुआ, जो पिछले सप्ताह के मुकाबले लगभग 429 रुपये कम है। विशेषज्ञों के मुताबिक युद्ध से पहले गोल्ड-सिल्वर में तेज उछाल आ चुका था, इसलिए निवेशक अब मुनाफावसूली कर रहे हैं और नकदी अपने पास रखना चाहते हैं। यही वजह है कि वैश्विक तनाव के बावजूद दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है।

हमसे जुड़ें

सोशल मीडिया पर फॉलो करें और हर अपडेट सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel Facebook Instagram YouTube Twitter/X
← होम पेज पर वापस जाएं