2 June 2026
🔥 TRENDING NOW
national

खाद-बिजली संकट पर फूटा किसानों का गुस्सा, जयवर्धन सिंह बोले- “किसानों को न्याय नहीं तो सरकार को चैन नहीं”

खाद-बिजली संकट पर फूटा किसानों का गुस्सा, जयवर्धन सिंह बोले- “किसानों को न्याय नहीं तो सरकार को चैन नहीं”
मध्य प्रदेश के गुना से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां किसानों का गुस्सा अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है। गेहूं बिक्री में परेशानी, समय पर खाद नहीं मिलने और बिजली संकट को लेकर बड़ी संख्या में किसान सड़कों पर उतर आए और आगरा-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चक्का जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष Jitu Patwari के आह्वान पर पूरे प्रदेश में आंदोलन किया गया, वहीं गुना के बिलोनिया क्षेत्र में पूर्व मंत्री और राघोगढ़ विधायक Jaivardhan Singh के नेतृत्व में किसानों ने हाईवे जाम कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जयवर्धन सिंह ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि — “अन्नदाता आज अपने हक और सम्मान के लिए सड़क पर उतरने को मजबूर है। जब तक किसानों को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।” वहीं शाजापुर में भी कांग्रेस नेताओं और किसानों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम किया। प्रदर्शन के चलते हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। अब बड़ा सवाल यही है— क्या किसानों की नाराज़गी सरकार के लिए नया सियासी संकट बनने जा रही है?

हमसे जुड़ें

सोशल मीडिया पर फॉलो करें और हर अपडेट सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel Facebook Instagram YouTube Twitter/X
← होम पेज पर वापस जाएं