2 June 2026
🔥 TRENDING NOW
national

BREAKING NEWS: बंगाल में हाई-प्रोफाइल मर्डर से मचा हड़कंप, Suvendu Adhikari के करीबी की हत्या

BREAKING NEWS: बंगाल में हाई-प्रोफाइल मर्डर से मचा हड़कंप, Suvendu Adhikari के करीबी की हत्या
इस वक्त की सबसे बड़ी और गंभीर खबर पश्चिम बंगाल से सामने आ रही है, जिसने पूरे राजनीतिक माहौल को हिला कर रख दिया है। जानकारी के मुताबिक, एक हाई-प्रोफाइल हत्या का मामला सामने आया है, जिसमें भाजपा नेता और नेता प्रतिपक्ष Suvendu Adhikari के करीबी सहयोगी और उनके पीए चंद्रकांत रथ की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस के लिए अब सबसे बड़ी चुनौती यही है कि इन आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए, क्योंकि आशंका जताई जा रही है कि वे राज्य से बाहर या सीमा पार भागने की कोशिश कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, यह पूरी वारदात पहले से प्री-प्लान्ड और टारगेटेड मर्डर लग रही है। बताया जा रहा है कि चंद्रकांत रथ को लगातार ट्रैक किया गया और फिर सुनियोजित तरीके से हमला किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य पुलिस ने SIT (Special Investigation Team) का गठन कर दिया है। जांच में कुछ शुरुआती सुराग भी पुलिस के हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर कार्रवाई तेज कर दी गई है। फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच चुकी है और घटनास्थल से एक कारतूस का खोखा बरामद किया गया है, जिसे जांच के लिए भेजा गया है। आशंका है कि घटना में अत्याधुनिक हथियार का इस्तेमाल किया गया है। वहीं जांच में यह भी सामने आया है कि इस्तेमाल की गई गाड़ी के चेसिस नंबर और नंबर प्लेट में छेड़छाड़ की गई थी, जिससे साफ होता है कि अपराधी पूरी तैयारी के साथ आए थे। CCTV फुटेज की भी जांच की जा रही है, हालांकि कुछ कैमरे खराब पाए गए हैं, लेकिन अन्य कैमरों से आरोपियों की पहचान और भागने के रूट को ट्रैक करने की कोशिश जारी है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, लेकिन आधिकारिक तौर पर अभी पूरी जानकारी साझा नहीं की गई है। फिलहाल पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। सबसे बड़ा सवाल यही है— क्या यह हत्या राजनीतिक रंजिश का नतीजा है, या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है? जांच जारी है और पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

हमसे जुड़ें

सोशल मीडिया पर फॉलो करें और हर अपडेट सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel Facebook Instagram YouTube Twitter/X
← होम पेज पर वापस जाएं