2 June 2026
🔥 TRENDING NOW
national

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, बीजेपी नेता ने बताया कब लेंगे पद की शपथ

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, बीजेपी नेता ने बताया कब लेंगे पद की शपथ
बिहार में बीजेपी के विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद एनडीए गठबंधन ने सम्राट चौधरी को अपना नेता चुना है. इसके बाद अब यह तय हो चुका है कि वो राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे. इससे पहले बीजेपी के वरिष्ठ नेता और बिहार के ऑब्ज़र्वर शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की थी कि सम्राट चौधरी को बीजेपी विधानमंडल दल का नेता चुना गया है. मंगलवार को नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा देने के बाद पटना में बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई थी, जिसमें उनको नेता चुना गया. विधानमंडल दल का नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने कहा, "भारतीय जनता पार्टी की जो विचारधारा है, भारत को श्रेष्ठ मानने की और पार्टी को सबसे आगे रखने की, उस काम को हम करते रहेंगे." "नीतीश कुमार ने सिखाया है कि सरकार कैसे चलाई जाती है और बिहार के लोकतंत्र के लिए क्या ठीक है. मैं तमाम लोगों को ज़रूर आश्वस्त करना चाहता हूं जिस तरह से पीएम मोदी ने विकसित भारत का सपना देखा है और नीतीश कुमार ने समृद्ध बिहार का सपना देखा है, हम सब लोग मिलकर इन सपनों को पूरा करेंगे."

हमसे जुड़ें

सोशल मीडिया पर फॉलो करें और हर अपडेट सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel Facebook Instagram YouTube Twitter/X
← होम पेज पर वापस जाएं